फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   law faculty issue protest is continue in delhi university

लॉ फैकल्टी मामला: कम हाजिरी को लेकर प्रदर्शन जारी

Mon, 19 Dec 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
law faculty issue protest is continue in delhi university
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय में कम उपस्थिति के चलते लॉ के छात्रों को प्रवेश पत्र न दिए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) व दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) ने शनिवार को एक बार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


एबीवीपी व डूसू का विरोध छात्रों के साथ हुई मारपीट को लेकर भी रहा। एबीवीपी दिल्ली प्रदेेश मंत्री भरत खटाना ने बताया कि उन छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं दिए जा रहे, जिनकी उपस्थिति 70 फीसदी से कम है। इनमें से कुछ छात्र ऐसे हैं, जिनकी उपस्थिति 65 से 70 फीसदी के बीच है, लेकिन प्रशासन 69 फीसदी पर भी प्रवेश पत्र जारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


खटाना ने कहा कि छात्रों के लिए राहत की मांग को लेकर लॉ की डीन प्रो. वेद कुमारी से मिलने का भी प्रयास किया गया है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। शुक्रवार को भी डूसू पदाधिकारी डीन ऑफिस में करीब आठ घंटे तक बैठे रहे, लेकिन बात नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को फिर से छात्रों ने लॉ फैकल्टी में प्रदर्शन किया, लेकिन डीन ऑफिस नहीं आईं। छात्रसंघ ने डीन जेएम खुराना से भी मुलाकात की। डूसू अध्यक्ष अमित तंवर व उपाध्यक्ष प्रियंका ने कहा कि सोमवार तक मामला हल नहीं होने पर छात्रसंघ व एबीवीपी उग्र प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि मंगलवार से लॉ की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed