{"_id":"5811f84f4f1c1b057fbc39af","slug":"law-college-will-be-open-in-faridabad-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनेगा लॉ कॉलेज, नहीं जाना होगा दूसरे शहर ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शहर में बनेगा लॉ कॉलेज, नहीं जाना होगा दूसरे शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में फरीदाबाद के खाते में एक और सौगात आई है। नहरपार नचौली गांव में जल्द ही वकालत की पढ़ाई के लिए सरकारी कॉलेज खुलने जा रहा है। लॉ की पढ़ाई के लिए निजी संस्थान या दूसरे शहरों में नहीं जाना होगा। यहीं दाखिला लेकर वकालत के क्षेत्र में करियर बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
शहरवासी लंबे समय से एलएलबी की पढ़ाई के लिए सरकारी कॉलेज की मांग कर रहे थे। नचौली में लॉ कॉलेज बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे मंजूरी मिल गई है। कॉलेज शुरू होने के बाद छात्र छात्राओं को निजी कॉलेजों की तरफ रूख कम होगा।
विज्ञापन
वहीं मध्यम एवं निम्र वर्ग से आने वाले छात्र छात्राओं को भी मदद मिलेगी। पहली बार में यह बीए एलएलबी होगा। उसके बाद आगे अन्य कोर्स के बारे में विचार किया जाएगा। नचौली में कॉलेज के लिए जमीन का बंदोबस्त हो गया है। बहुत जल्द निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस कॉलेज में संध्या कालीन कक्षाएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
नचौली में वकालत की पढ़ाई के लिए सरकारी कॉलेज बनाने का रास्ता साफ हो गया है। यह कॉलेज इवनिंग समय पर चलेगा। भवन निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। --विमला बिश्रोई, नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग