{"_id":"579f7fc54f1c1b5a7b2b93bf","slug":"law-centre-will-soon-move-to-the-new-building-the-inspection-team-bci","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही नई इमारत में शिफ्ट होंगे लॉ सेंटर, बीसीआई की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जल्द ही नई इमारत में शिफ्ट होंगे लॉ सेंटर, बीसीआई की टीम ने किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू में कैंपस लॉ सेंटर व लॉ सेंटर-1 के नई इमारत में शिफ्ट होने का सपना जल्द पूरा होता दिख रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बीते सप्ताह ही इमारत का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
डीयू को निरीक्षण की सकारात्मक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक बीसीआई से डीयू को निरीक्षण रिपोर्ट नहीं मिली है। बीते साल बीसीआई ने इमारत के निरीक्षण की नकारात्मक रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
दरअसल, डीयू में ला सेंटरों को शिफ्ट करने के लिए नई इमारत बीते साल तैयार हो चुकी है। जब बीसीआई टीम ने यहां निरीक्षण किया था तो अपनी रिपोर्ट में कई खामियां बताई थी।
विज्ञापन
संसाधनों की कमी को भी प्रमुखता से उठाया था। जिन्हें अब काफी हद तक हल करने का प्रयास किया गया है। ऐसे में मान कर चला जा रहा है कि सकारात्मक रिपोर्ट बीसीआई देगा।
डीयू लॉ फैकल्टी डीन एस.सी रैना ने बताया कि एलएलबी मेें दूसरे व तीसरे वर्ष के दाखिले के लिए प्रक्रिया नई इमारत में शुरू कर दी गई है। वहीं पहले वर्ष में एलएलबी में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया को घोषित कर दिया गया है। आगामी चार अगस्त से एलएलबी में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू होगी।