फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   last day to apply in DU

डीयू में आवेदन करने का आज आखिरी दिन

Wed, 22 Jun 2016 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
last day to apply in DU
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में दाखिले लेने का आज (बुधवार) आखिरी मौका है। बीते 22 दिनों से चल रही आवेदन की रेस आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगी। हालांकि आधी रात तक सिर्फ पंजीकृत आवेदकों को शुल्क जमा कराने की सुविधा होगी।

विज्ञापन


डीयू में अंडर ग्रेजुएट स्तर की लगभग 60 हजार सीटों के लिए  सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी, स्पोर्ट्स व एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) कोटे, कश्मीरी विस्थापितों व नॉन कालिजिऐयट, शहीद विधवाओं के बच्चों सभी के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जे.एम खुराना ने कहा कि यदि अब तक आवेदन नहीं किया है तो बुधवार शाम पांच बजे से पहले कर दें। उसके बाद पंजीकरण की खिड़की बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


फॉर्म भरने में गलती ना करें क्योंकि एक बार पंजीकरण प्रक्रिया बंद हो जाने के बाद उसमें सुधार नहीं हो सकेगा। अब तक यदि ईसीए या स्पोर्ट्स के सर्टिफिकेट अपलोड नहीं किए हैं तो वह भी अपलोड कर दें। सारे दस्तावेज तैयार कर ही आवेदन करें। दस्तावेज अपलोड करने में किसी प्रकार की गलती ना करें। इस बात का ध्यान रखें कि दस्तावेजों को स्वयं सत्यापित करना बेहद जरूरी है। छात्र आखिरी दिन भी आवेदन करने के लिए अंतिम समय का इंतजार ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात का ध्यान रखें कि सभी विकल्पों को भरा जाए। यदि उन्होंने आवेदन के समय किसी विकल्प को नहीं भरा होगा और कट ऑफ आने पर उसमें दाखिले का प्रयास करेंगे तो दाखिला नहीं मिलेगा। यही नहीं अगर किसी छात्र को लगता है कि उसने पहले जो आवेदन किया है उसमेें कुछ गलतियां रह गई हैं और सुधार करना है तो उन्हें दोबारा आवेदन करना होगा। इसके लिए भी उनके पास सिर्फ बुधवार का दिन बचा है।


फीस के लिए रात बारह बजे तक खुली रहेगी खिड़की
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करने पर छात्रों के लिए रात बारह बजे तक फीस जमा कराने की सुविधा मिलेगी। केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराने भर से छात्र का आवेदन पक्का नहीं माना जाएगा। रजिस्ट्रेशन के साथ फीस भी जमा करनी होगी। इसके लिए प्रशासन ने रात 12 बजे तक का अतिरिक्त समय दिया है। यदि आधी रात तक फीस जमा नहीं हो सकी तो आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed