{"_id":"57e92ada4f1c1bf90a574e08","slug":"last-day-of-cat-exam-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, चार दिसंबर को परीक्षा ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कैट रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, चार दिसंबर को परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Sep 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
आईआईएम समेत देश के अन्य प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा कैट 2016 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का मंगलवार को आखिरी मौका होगा।
विज्ञापन
आईआईएम ने छात्रों की मांग पर रजिस्ट्रेशन की डेट 22 से बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी थी। परीक्षा में उम्मीदवारों को चार शहर चुनने का विकल्प मिल रहा है, जोकि 138 केंद्रों में आयोजित होगी। चार दिसंबर को ही दो सेशन में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा आयोजक आईआईएम बंगलूरू प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के तहत इच्छुक छात्र 27 सितंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कैट के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस की भुगतान सिर्फ ऑनलाइन मोड (क्रेडटि कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से ही करना होगा। परीक्षा तीन सेक्शन में होगी-वर्बल एंड रीडिंग काम्प्रीहेंशन (वीआरसी), डेटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर) और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (क्यूए)।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को हर सेक्शन के सवालों का जवाब देने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा (यानी कुल 180 मिनट की परीक्षा) और वे उत्तर देते समय एक खंड से दूसरे सेक्शन पर नहीं जा सकते। गणना के लिए बेसिक ऑनस्क्रीन कैलकुलेटर का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
टेस्ट के फॉरमेट को समझने में मदद के लिए 18 अक्तूबर से कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in पर एक ट्यूटोरियल चलाया जाएगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए cathelpdesk@iimcat.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
इसके अलावा iimcat.ac.in पर ही लॉग इन करने की भी सुविधा होगी। उम्मीदवार टोल फ्री नंबर 18002663549 पर भी मदद मांग सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें:
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि: 18 अक्तूबर, 2016 से 4 दिसंबर, 2016
परीक्षा तिथि : 4 दिसंबर, 2016
रिजल्ट की संभावित तिथि: जनवरी के दूसरे हफ्ते में