{"_id":"59622fb84f1c1b78208b48ec","slug":"last-chance-to-admission-in-delhi-university-on-third-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू की तीसरी कटऑफ में दाखिले का आखिरी मौका ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू की तीसरी कटऑफ में दाखिले का आखिरी मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय की तीसरी कटऑफ के लिए सोमवार को दाखिला कराने के लिए आखिरी मौका है। डीयू विशेषज्ञों का कहना है कि तीसरी कटऑफ के दाखिले बंद होने के साथ चौथी कटऑफ में सामान्य वर्ग के लिए दाखिले का मौका सीमित रह जाएगा। डीयू प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वह चौथी कटऑफ में मौका ढूंढने के बजाए तीसरी कटऑफ में जहां पर भी मौका मिले वह दाखिला करा लें।
विज्ञापन
डीयू का कहना है कि छात्र बड़ी संख्या में पसंदीदा कॉलेज में मौका मिलने पर पहले से लिए गए दाखिले रद्द करा रहे है। छात्रों को ध्यान देना होगा कि पहले उन्हें जहां दाखिला मिल रहा है वहां करा लें। उसके बाद ही पहले से लिए गए दाखिले को रद्द कराएं। कही दाखिला रद्द कराने के बाद आपको दूसरी जगह दाखिले लेने से भी चूक जाएं।
विज्ञापन
डीयू मान रहा है कि चौथी कटऑफ में दाखिले के मौके बेहद सीमित हो जाएंगे। डीयू की 56 हजार सीटों में से अब तक 36,185 सीटों पर फीस जमा कराकर छात्रों ने दाखिला पक्का करा लिया है। यह आंकडे शनिवार शाम पांच बजे तक के है।
विज्ञापन
सोमवार को दाखिले के लिए डीयू में 20 हजार सीटें और बची है। उम्मीद है कि तीसरी कटऑफ के आखिरी दिन कम से कम 5 हजार दाखिले और होंगे। ऐसे में चौथी कटऑफ में दाखिले के लिए बेहद सीमित सीटें बचेगी। कटऑफ भी ज्यादा नीचे आने की उम्मीद कम होगी।
क्योंकि बीते साल कटऑफ गिराने पर डीयू के कई कॉलेजों पर एक-एक सीट पर 10-10 दाखिले लेने पड़े थे। इससे छात्रों की संख्या बढ़ गई थी। डीयू पांच कटऑफ तो निकालेगा लेकिन कटऑफ में अब ज्यादा गिरावट की उम्मीद ना के बराबर है।