{"_id":"579f6a544f1c1b675d2b8a22","slug":"last-chance-of-admission-will-be-released-today-the-fifth-and-final-cutoff","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीवेब में दाखिले का आखिरी मौका, आज जारी होगी पांचवीं व आखिरी कटऑफ ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनसीवेब में दाखिले का आखिरी मौका, आज जारी होगी पांचवीं व आखिरी कटऑफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
डीयू के नॉन कॉलिजिएयेट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) की पांचवीं कटऑफ लिस्ट में छात्राओं के पास दाखिले का आखिरी मौका होगा। एनसीवेब में सोमवार को चौथी कटऑफ लिस्ट के दाखिलों का आखिरी दिन था।
विज्ञापन
एनसीवेब की लगभग 11 हजार से अधिक सीटों के लिए आठ हजार से अधिक दाखिले हो गए। इस तरह से 25 सेंटरों पर अब भी लगभग तीन हजार सीटें खाली हैं।
अब एनसीवेब की पांचवीं व आखिरी कटऑफ लिस्ट जारी होगी। इसके आधार पर तीन अगस्त से दाखिले शुरू हो जाएंगे। एनसीवेब की निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि चौथी कटऑफ के दाखिले के समाप्त होने तक लगभग आठ हजार से अधिक दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन
हालांकि, किस सेंटर पर पांचवीं कटऑफ में दाखिले का मौका मिलेगा और कहीं दाखिले दोबारा खुल सकते हैं। इस बारे में सभी सेंटरों से डाटा आने के बाद ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चौथी कटऑफ की तरह ही पांचवीं कटऑफ में भी औसतन 1 फीसदी से लेकर 4 फीसदी तक की गिरावट संभव है। वहीं आरक्षित श्रेणियों के लिए गिरावट अधिक भी हो सकती है।