फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   last chance for getting admission in du 2016

डीयू : दाखिला पाने का अंतिम मौका 16 को

Mon, 15 Aug 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Aug 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
last chance for getting admission in du 2016
- फोटो : कुमार संजय

दिल्ली विश्वविद्यालय में खाली सीटों पर दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए या नहीं इसे लेकर कॉलेजों की राय अलग-अलग है। डीयू में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की सूची के आधार पर दाखिले जारी है।

विज्ञापन


16 अगस्त को आखिरी मौका मिलेगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर क्या डीयू अंतिम तिथि को आगे ले जाएगा इसे लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। अगर तिथि नहीं बढ़ी तो डीयू में दाखिले के दरवाजे बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर फिलहाल डीयू प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रहा है। आर्यभट्ट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज के मुताबिक उनके कॉलेज की सभी पाठ्यक्रमों की लगभग सभी सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षित सीटों को लेकर उनके यहां कुछ पाठ्यक्रमों में सीटों का अनुपात कम ज्यादा हुआ है। इसके चलते अगर एक-दो सीटें खाली रह भी जाती है तो अंतिम तिथि बढ़ाने की जरूरत नहीं है।

वहीं, इससे उलट डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अरोड़ा के मुताबिक उनके कॉलेज में बी. कॉम ऑनर्स में कई सीटें खाली है। हालांकि वह तय समय में सीटें भरना चाह रहे हैं लेकिन यह भी कहते हैं कि यदि 16 अगस्त के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो कॉलेजों को फिर एक दो दिन का मौका मिलना चाहिए, जिसका फायदा छात्रों को होगा। लेकिन आखिरी फैसला डीयू प्रशासन की ओर से लिया जाएगा।

वहीं शनिवार को दूसरे चरण की सूची के आधार पर दाखिले जारी रहे है। खास बात यह है कि कई जगह छात्र दाखिला ले रहे हैं तो कई जगह से दाखिले रद्द भी कराए जा रहे हैं।


आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में पुुराने दाखिले रद्द हुए भी हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि 16 अगस्त को सभी  सीटें भर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed