फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Language love can provide a chance of admission in BA and B Com

भाषा प्रेम दिला सकता है बीए व बीकॉम में दाखिला

Sat, 02 Jul 2016 12:41 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Language love can provide a chance of admission in BA and B Com
डीयू दाखिला

दिल्ली विश्वविद्यालय की बीए व बीकॉम की हाई कटऑफ में स्थान पाना चाहते हैं तो छात्रों का भाषा के प्रति प्रेम उनकी सीट को पक्का कर सकता है। इसके लिए छात्र का पंजाबी, उर्दू, बंगाली, संस्कृत व तेलुगु का पढ़ा होना जरूरी है या फिर वह पढ़ने के इच्छुक हैं तो उनके दाखिले के अवसर ज्यादा हैं। दरअसल, डीयू के तीस कॉलेज ऐसे हैं जो छात्रों को कटऑफ में दो फीसदी से दस फीसदी तक की छूट दे रहे हैं।

विज्ञापन


डीयू में भाषा में ऑनर्स कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले उन छात्रों को दो फीसदी का लाभ होगा, जिन्होंने इलेक्टिव भाषा को पढ़ा होगा। वहीं, यदि छात्र बीए या बीकॉम पढ़ने के लिए अन्य विषयों के अलावा अब मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज (एमआईएल) को लेता है तो भी उन्हें छूट मिलेगी। इसको इस तरह से समझा जा सकता है मसलन किसी कॉलेज की बीकॉम की कट ऑफ 90 फीसदी है और उस कॉलेज ने संस्कृत लेने पर पांच फीसदी की छूट दे रखी है तो छात्र का दाखिला 85 फीसदी पर हो जाएगा।
विज्ञापन


छूट प्राप्त करने के लिए छात्रों का मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज (संस्कृत, पंजाबी, बंगाली, उर्दू, तेलुगु) का पढ़ा होना अनिवार्य है। वहीं जहां तक भाषा में ऑनर्स करने की बात है तो जिन छात्रों ने 12वीं में वह भाषा (हिंदी, अंग्रेजी को छोड़कर) नहीं पढ़ी होगी और वह उसमें ऑनर्स करना चाहेंगे तो ऐसे छात्रों के बेस्ट फोर में से पांच फीसदी अंकों की कटौती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस कॉलेज में कितनी छूट
अदिति महाविद्यालय संस्कृत में पांच फीसदी, एआरएसडी व भगिनी निवेदिता, दौलत राम, पीजीडीएवी कॉलेज (केवल बीए प्रोग्राम के लिए) संस्कृत के लिए 10 फीसदी तक की छूट दे रहा है। वहीं भारती कॉलेज पंजाबी व संस्कृत के लिए 10 फीसदी छूट, भीमराव अंबेडकर कॉलेज संस्कृत व उर्दू में (बीए प्रोग्राम के लिए) पांच फीसदी की छूट, देशबंधु कॉलेज सिंधी, पंजाबी व बंगाली(बीए प्रोग्राम) के लिए 10 फीसदी की छूट, हिंदू कॉलेज संस्कृत के लिए 10 फीसदी, दयाल सिंह कॉलेज पंजाबी, बंगाली, उर्दू में 10 फीसदी व संस्कृत में 1 फीसदी की छूट दे रहा है। आईपी कॉलेज में बीए प्रोग्राम में संस्कृत के लिए पांच फीसदी की छूट मिल रही है। लक्ष्मीबाई कॉलेज संस्कृत व पंजाबी में पांच फीसदी  की छूट है। इस तरह से कई अन्य कॉलेज भी छूट दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed