{"_id":"575ec9ec4f1c1b244411b711","slug":"language-course-will-the-high-flying-careers-the-application-of-these-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंग्वेज कोर्सेज से मिलेगी करियर को ऊंची उड़ान, इन कॉलेजों में करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लैंग्वेज कोर्सेज से मिलेगी करियर को ऊंची उड़ान, इन कॉलेजों में करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के साथ-साथ करियर को ऊंची उड़ान देने के लिए लैंग्वेज कोर्सेज का विकल्प भी छात्रों के पास है। इन कोर्सेज में 50-60 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
डीयू के लगभग एक दर्जन कॉलेजों में ये कोर्सेज उपलब्ध हैं। हंसराज कॉलेज इस वर्ष रशियन लैंग्वेज में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, व एडवांस डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। सेंट स्टीफंस कॉलेज में लैंग्वेज कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी। वहीं अन्य कॉलेज जून के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में लैंग्वेज कोर्सेज-
हंसराज कॉलेज- फ्रैंच, जर्मन व रशियन में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा
हिन्दू कॉलेज-फ्रैंच, जर्मन, स्पैनिश, रशियन में सर्टिफिकेट कोर्स।
मिरांडा हाउस-फ्रैंच जर्मन, स्पैनिश व रशियन में सर्टिफिकेट कोर्स।
इंद्रप्रस्थ कॉलेज-फ्रैंच, जर्मन, स्पैनिश में सर्टिफिकेट व स्पेनिश में डिप्लोमा।
सेंट स्टीफंस-फ्रैंच, जर्मन, स्पेनिश, इटेलियन, चाइनीज, जापानी।
एसजीटीबी खालसा-जर्मन, स्पैनिश में सर्टिफिकेट कोर्स।
सीवीएस-फ्रैंच, जर्मन में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स।
डीसीएसी-फ्रैंच जर्मन, स्पैनिश व रशियन में सर्टिफिकेट कोर्स।
दयाल सिंह कॉलेज- फ्रैंच, जर्मन, रशियन में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा।
गार्गी कॉलेज- जर्मन, रशियन में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा।
देशबंधु कॉलेज- रशियन में सर्टिफिकेट कोर्स।
कमला नेहरू कॉलेज- फ्रैंच में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा।