फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kendriya vidhyala new decision on cashless fees

अभिभावकों से कैश में ली फीस तो होगी कार्रवाई

Fri, 16 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
kendriya vidhyala new decision on cashless fees
मोदी सरकार द्वारा काले धन व भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए शुरू की गयी नोटबंदी के बीच यदि किसी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान ने अभिभावकों से चेक, ड्राफ्ट या फिर नेटबैंकिग से भुगतान लेने से मना करते हुए कैश मांगा तो फिर ऐसे शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सीबीएसई, केवी, यूजीसी और एआईसीटीई ने अपने सभी शिक्षण संस्थानों व स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे प्रबंधन को कैशलैस से संबंधित जानकारी अपडेट करें। सरकार ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की फीस संबंधी भुगतान में स्कूल, कॉलेज या शिक्षण संस्थान द्वारा कैश के लिए परेशान किया जाता है तो वे इसकी शिकायत मानव संसाधन विकास मंत्रालय या फिर अधीन आने वाले शैक्षिक संस्थाओं को भी शिकायत पत्र, फोन या फिर ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed