{"_id":"575061884f1c1b7d2f108cfb","slug":"kashmiri-students-residing-anywhere-in-india-will-displace-discount-in-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में कहीं भी रहने वाले कश्मीरी विस्थापित छात्रों को मिलेगी दाखिले में छूट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
भारत में कहीं भी रहने वाले कश्मीरी विस्थापित छात्रों को मिलेगी दाखिले में छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला लेने के इच्छुक कश्मीरी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब भारत में कहीं भी रहने वाले कश्मीरी विस्थापित छात्र डीयू में दाखिले की छूट का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
अब तक केवल दिल्ली व जम्मू के कश्मीरी छात्रों को ही यह अवसर प्राप्त होता था। वहीं, डीयू में कश्मीरी विस्थापितों के लिए पांच प्रतिशत सीटों पर प्रवेश का अतिरिक्त कोटा निर्धारित किया गया है। इस कारण से इस बार इस कोटे के छात्रों के लिए अलग से कट ऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन
डीयू दाखिला ओएसडी डॉ. कीर्ति रंजन ने बताया कि बीते सालों में केवल जम्मू और दिल्ली के ही कश्मीरी छात्र दाखिले में कश्मीरी विस्थापितों को छूट का लाभ ले पाते थे, लेकिन पहली बार यह व्यवस्था की गई है कि भारत के किसी भी कोने में रहने वाले कश्मीरी छात्र लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
इन छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में इसकी व्यवस्था की गई है। ऐसा करके इन छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। अब तक इन छात्रों को अलग-अलग समय पर डीयू में आकर दाखिले के लिए चक्कर काटने पड़ते थे।
वहीं जिस तरह से सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी व पीडब्लयूडी (पर्सन विद डिसेबिलिटी) के लिए कट ऑफ लिस्ट जारी की जाती है, उसी तरह से इस बार कश्मीरी विस्थापित छात्रों के लिए अलग से कट ऑफ जारी होगी।
उल्लेखनीय है कि इस श्रेणी में आने वाले छात्रों को कट ऑफ में अधिकतम दस फीसदी तक की छूट मिलेगी। मसलन यदि किसी कोर्स में सामान्य की कट ऑफ 90 फीसदी होगी, तो इस श्रेणी के छात्रों का दाखिला 80 फीसदी तक पर हो जाएगा। हालांकि जिन कोर्सेज में प्रवेश परीक्षा होती है उनमें यह छूट नहीं मिलेगी। इस कोटे से दाखिला लेने वाले छात्रों को डीयू में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना होगा।