{"_id":"57b6d1174f1c1b73156eace6","slug":"kanya-vidhya-dhan-amount-reached-to-students-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"234 छात्राओं के खाते में पहुंची कन्या विद्या धन की राशि ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
234 छात्राओं के खाते में पहुंची कन्या विद्या धन की राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 19 Aug 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
कन्या विद्या धन योजना के तहत गौतमबुद्ध नगर जनपद की 234 छात्राओं के बैंक खाते में ई-पेमेंट से तीस-तीस हजार रुपये जमा किए गए हैं। बुधवार को बालक इंटर कॉलेज में जनपद के प्रभारी मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने छात्राओं को स्वीकृति पत्र दिए थे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि 9 अगस्त को प्रदेश सरकार ने मेधावी छात्राओं को संशोधित विद्या धन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के तीस हजार रुपये का वितरण 16 एवं 17 अगस्त को करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन