{"_id":"5864bd3b4f1c1b265eeeb894","slug":"kabul-university-teachers-getting-training-in-jamia-millia-islamia-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल यूनिवर्सिटी के शिक्षक जामिया में ले रहे प्रशिक्षण","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
काबुल यूनिवर्सिटी के शिक्षक जामिया में ले रहे प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Dec 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
Jamia Millia Islamia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया की ओर से बुधवार को काबुल विश्वविद्यालय समेत दो अन्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण सत्र में शिक्षकों को एकेडमिक बिल्डिंग प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जामिया के ही द नेल्सन मंडेला सेंटर फॉर पीस एंड कनफ्लिक्ट रिजॉल्यूशन सेंटर फॉर अफगानिस्तान स्टडीज नेबरस्का विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कर रहा है।
विज्ञापन
यह आयोजन यूनिवर्सिटी सपोर्ट वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में काबुल विश्वविद्यालय, बल्ख विश्वविद्यालय और काबुल पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी के शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। ट्रेनिंग प्रोग्राम में शिक्षकों को उनके एकेडमिक स्किल को बेहतर बनाना। उच्च शिक्षा को नए आयाम देने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज जामिया के कुलपति प्रोफेसर तलत अहमद ने किया। वह बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शिक्षा का आदान-प्रदान होता है। विचारों के आदान प्रदान से उच्च शिक्षा को और आगे बढ़ाया जा सकता है।