फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jobs fair for unempoyed youth in faridabad

बेरोजगार युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाजे

Wed, 24 May 2017 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 24 May 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
 jobs fair for unempoyed youth in faridabad
जॉब्स - फोटो : IBTimes

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए जिला स्तर पर प्रयास शुरू हो गए हैं। आईटीआई फरीदाबाद व महिला आईटीआई में 28 व 29 मई को मेगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन होने जा रहा है। यस सेंट (यूथ एम्पलॉयबिलिटी सर्विस) के सहयोग से इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के चयन के लिए कई कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन


कुछ साल पहले तक हर वर्ष अगस्त में राज्य सरकार फरीदाबाद, गुडग़ांव सहित अन्य जिलों में राज्य स्तरीय जॉब मेले का आयोजन करती थी, लेकिन अब जॉब मेला आयोजित नहीं किया जाता। ऐसे में प्रदेश के आईटीआई और पॉलीटेक्निक डिप्लोमा धारक अभ्यार्थियों को रोजगार के लिए काफी धक्के खाने पड़ रहे हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोलने के लिए आईटीआई व यस केंद्र के संयुक्त प्रयास के बाद कैंपस इंटरव्यू कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


यह आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) सेक्टर-18ए ओल्ड फरीदाबाद के प्रांगण में किया जाएगा। इसमें बारहवीं पास/ आईटीआई पास, डिप्लोमा होल्डर व स्नातक उम्मीदवारों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा किया जाएगा। इंटरव्यू का समय सुबह 10 बजे से सायं 04 बजे तक रहेगा। उपरोक्त योग्यताओं वाले उम्मीदवार संस्थान में सुबह 09 बजे पहुंचकर नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed