फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Job fair in Industrial Training Institute 2000 students gets offer letter

ITI में लगा रोजगार मेला, 2000 युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 08 Apr 2017 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 08 Apr 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
 Job fair in Industrial Training Institute 2000 students gets offer letter
स्टूडेंट्स
सेक्टर-14 स्थित कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शुक्रवार को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग जिलों के 2000 से अधिक छात्रों को रोजगार मिला। 
विज्ञापन


जॉब फेयर के लिए सुबह से ही छात्रों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। छात्रों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कर एक आईडी नंबर दिया गया। जिसके आधार पर विभिन्न कंपनियों में इंटरव्यू दिए। कुछ कंपनियों ने लिखित परीक्षा ली तो कुछ को सीधे साक्षात्कार के लिए जरिए नौकरी का ऑफर दिया। 
विज्ञापन


जॉब फेयर में शामिल 30 कंपनियों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए छात्रों को नौकरी के ऑफर लेटर दिए। अंतिम वर्ष के छात्र अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी ज्वाइन करेंगे। हालांकि, कुछ कंपनियों ने छात्रों को अंतिम राउंड के लिए बाद में बुलाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम पैकेज 4.5 लाख रुपये दिया गया, जबकि न्यूनतम 1.20 लाख रुपये रहा। जॉब फेयर के लिए छात्रों को टेक्निशियल, फीटर, इलेक्ट्रिकल, फ्रंट ऑफिस, मैनेजमेंट ट्रेनी, ड्राफ्ट मैन समेत अन्य ट्रेड में नौकरियां ऑफर की गई। 

    
आईटीआई प्रिंसिपल रविंद्र कुमार का कहना है कि छात्रों के लिए यह बेहतर रहा। सभी आईटीआई के छात्र आए। अलग-अलग कंपनियों ने अपने भर्ती प्रक्रिया के आधार पर छात्रों का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed