फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   job fair in delhi from 15 february

15 फरवरी से रोजगार मेला लगाएगी दिल्ली सरकार

Wed, 14 Feb 2018 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
job fair in delhi from 15 february
Job Fair

दिल्ली सरकार एक बार फिर मेगा रोजगार मेले का आयोजन करेगी। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए यह बेहतर मौका होगा। यह मेला त्यागराज स्टेडियम में 15 व 16 फरवरी को लगेगा।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार का रोजगार निदेशालय इसका आयोजन करेगा। दिल्ली के श्रम एवं रोजगार मंत्री गोपाल राय ने बताया कि रोजगार मेले में कंपनियां संभावित उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेंगी।
विज्ञापन


विभाग की वेबसाइट पर अब तक 580 कंपनियों ने खुद को पंजीकृत करवाया है। मेले में करीब 15237 से ज्यादा नौकरियां उपलब्ध होंगी। नौकरी के इच्छुक युवा अपना पंजीकरण दिल्ली जॉब फेयर www.jobfair.delhi.gov.in पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार देने वाली कंपनियां भी इस वेबसाइट पर सिस्टम जनरेटेड आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर अपने यहां की रिक्तियों का विवरण डाल सकती हैं।

नौकरी के इच्छुक आवेदक भी सिस्टम जनरेटेड आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर अपनी शैक्षिक योग्यता व कौशल के अनुरूप रिक्तियां व कंपनियों का चयन कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने पहला विशाल रोजगार मेला 7 व 8 दिसंबर 2015 को आयोजित किया था। दूसरा रोजगार मेला 7 और 8 नवंबर 2017 को लगा था। इसी कड़ी में तीसरे रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed