फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   job fair in aktu noida campus conclude on saturday

एकेटीयू की ओर से पहली बार मेगा जॉब फेयर का आयोजन

Sun, 11 Jun 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 11 Jun 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
 job fair in aktu noida campus conclude on saturday
जॉब - फोटो : Source
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से सेक्टर- 62 स्थित जेएसएस कॉलेज में आयोजित पहले मेगा जॉब फेयर में 350 छात्रों को रोजगार मिला। हालांकि फेयर में एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों के 17,600 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बड़ी संख्या में छात्रों को निराशा हाथ लगी। एकेटीयू का कहना है कि छात्रों खासतौर से ग्रामीण विद्यार्थियों की अंग्रेजी में पकड़ न होने के कारण उनका चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन


सेक्टर-62 स्थित नोएडा कैंपस में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एकेटीयू के रजिस्ट्रार राकेश वर्मा ने बताया कि पहली बार मेगा जॉब फेयर आयोजित किया गया था। इसमें वाराणसी, बांदा, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, नोएडा समेत प्रदेश के तमाम शहरों के एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी आए। दो दिवसीय जॉब फेयर शनिवार को खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के जरिये छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 7 जून तक 17600 पंजीकरण हुए थे। 
विज्ञापन


एचसीएल, एनआईआईटी सॉफ्टवेयर सिस्टम, एचडीएफसी समेत करीब 75 कंपनियों ने साक्षात्कार आदि प्रक्रिया की। पहले दिन शुक्रवार को बीटेक, एमबीए और एमसीए से करीब 6300 छात्र फेयर में पहुंचे। करीब 350 छात्र-छात्राओं को नौकरी मिली है। कई छात्रों विशेषतौर से ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों की अंग्रेजी में पकड़ न होने के कारण उनका चयन नहीं हो सका। हर साल जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि जनवरी या फरवरी में जॉब फेयर लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निराशा लगी हाथ
जॉब फेयर में आए बांदा निवासी छात्र अनुभव ने बताया कि नौकरी की उम्मीद से आए थे, लेकिन निराशा हाथ लगी। गोरखपुर से आए छात्र कौशल ने बताया कि इतनी दूर आने के बाद भी नौकरी नहीं मिल सकी।


इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग जुलाई से
राकेश वर्मा ने बताया कि नोएडा कैंपस में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग जुलाई में शुरू हो जाएगा। पहले बैचलर पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। वहीं, यूपीएसईई की काउंसलिंग के बारे में बताया कि यूपी बोर्ड के नतीजे भी जारी हो गए हैं। 15 जून के बाद यूपीएसईई की काउंसलिंग शुरू होगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed