{"_id":"59b24b064f1c1bf17f8b4fe9","slug":"jnusu-election-2017-voting-continues-results-to-be-declared-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्रसंघ चुनावः 14 पोलिंग बूथों पर मतदान जारी, सोमवार को आएंगे परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू छात्रसंघ चुनावः 14 पोलिंग बूथों पर मतदान जारी, सोमवार को आएंगे परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव
- फोटो : ani
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में आज छात्र संघ चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जेएनयू के आठ हजार मतदाता 21 उम्मीदवारों व 93 काउंसलरों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
कैंपस में 14 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मतदाता विभिन्न स्कूल के काउंसलर और अध्यक्ष पद के लिए मतदान कर रहे हैं। छात्रों का पहचान पत्र और जेएनयू के आईकार्ड की जांच के बाद ही मतदान में शामिल होने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यह चुनाव इस बार इसलिए खास है क्योंकि सभी संगठनों ने अध्यक्ष पद के लिए छात्रा को मैदान में उतारा है। मतदान शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे से शुरू हुआ है जो शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
दोपहर 1 बजे से ढाई बजे तक भोजनावकाश के कारण मतदान प्रक्रिया रुकेगी। उल्लेखनीय है कि जेएनयू में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान होता है। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे से ही वोटों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा।
रिजल्ट सोमवार को घोषित किया जाएगा। चुनाव में अध्यक्ष के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए चार, संयुक्त सचिव के लिए छह व जनरल सेक्रेटरी के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में है।
अखिल भारतीय विद्याथी परिषद ने निधि त्रिपाठी, एनएसयूआई ने वृष्णिका सिंह, यूनाइटेड लेफ्ट (आइसा, डीएसफ)ने गीता कुमारी, बापसा ने शबाना अली, और एआईएसएफ ने अपराजिता राजा को अपना अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। जबकि मोहम्मद फारुक आलम पुरुष उम्मीदवार है जो कि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।