फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU will be seminars on the Kashmir problem, the problem of security

जेएनयू में नहीं होगा कश्मीर समस्या पर सेमिनार, सिक्योरिटी के चलते परेशानी 

Fri, 29 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
JNU will be seminars on the Kashmir problem, the problem of security
JNU

जेएनयू में विश्वग्राम की ओर से कश्मीर समस्या, स्थिति और समाधान विषय पर शुक्रवार से शुरू होने वाला दो दिवसीय सेमिनार अब विश्वविद्यालय कैंपस में नहीं होगा। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय स्थित जेएनयू कन्वेंशन सेंटर में 29 जुलाई से सेमिनार शुरू होना था लेकिन अब यह ओल्ड कैंपस स्थित आईआईएमसी सभागार में होगा। सेमिनार का स्थल जेएनयू में जारी दाखिला प्रक्रिया के चलते बदला गया है। 
विज्ञापन


क्योंकि कार्यक्रम में वीवीआईपी के चलते छात्रों को दिक्कत होती। जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा के मुताबिक, कैंपस में एक अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्वेशन सेंटर में ही दाखिले आयोजित हो रहे हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र पहुंचते हैं। जेएनयू सिक्योरिटी समेत दिल्ली पुलिस ने आयोजन स्थल को दो घंटे पहले खाली करने का निर्देश दिया था। 


हालांकि कार्यक्रम स्थल खाली करवाने के लिए छात्रों को दाखिला स्थल से हटाना पड़ता। सौरभ के मुताबिक, कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू, विदेश राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह समेत कई विश्वविद्यालयों के कुलपति व बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed