जेएनयू: चिल्लाते हुए कुलपति पर पेपर फेंके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित एकेडमिक काउंसिल (एसी) की बैठक फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई, क्योंकि शिक्षकों के विरोध के चलते एसी के चेयरमैन (कुलपति) अपनी बात पूरी नहीं रख सके। काउंसिल सदस्यों ने चिल्लाते हुए कुलपति पर पेपर फेंके। काउंसिल ने विवि प्रबंधन से अभद्र भाषा व हंगामा करने वाले सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी मांग रखी है।
जेएनयू कैंपस में इससे पहले 23 सितंबर को एकेडमिक काउंसिल की बैठक थी। बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही हंगामा होने के चलते यह स्थगित हो गई। इसके बाद सोमवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी थी। विवि शिक्षक भर्ती में सलेक्शन कमेटी में कुछ बदलाव करना चाहता था लेकिन सदस्य ऐसा नहीं करने दे रहे थे।
इसी बीच कुछ शिक्षक उठे और कमेटी के चेयरमैन यानी कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार करने लगे। इसी बीच एक शिक्षक ने कागज उठाकर कुलपति पर फेंक दिया। हंगामा देखकर कुलपति समेत अन्य सदस्य बैठक छोड़कर जाने लगे। इसी बीच शिक्षकों ने रास्ता रोकते हुए उनके साथ धक्का मुक्की भी की।
कुलपति से एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लगातार तीसरी बार अभद्र व दुर्व्यवहार हुआ है। इसी के चलते अब अब काउंसिल ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से मांग रखी है कि बैठक में हंगामा, अभद्र भाषा व दुर्व्यवहार करने वाले सदस्यों व छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।