{"_id":"57c475174f1c1bc3602cb5ae","slug":"jnu-students-union-elections-and-the-results-of-9-september-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्र संघ का चुनाव 9 और परिणाम 12 सितंबर को ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू छात्र संघ का चुनाव 9 और परिणाम 12 सितंबर को
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
JNU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में नौ सितंबर को छात्रसंघ चुनाव आयोजित होंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार को छात्रसंघ चुनाव 2016-17 की अधिसूचना जारी कर दी। छात्रसंघ चुनाव के तहत सात सितंबर को कैंपस में प्रेजीडेंशियल डिबेट होगी।
विज्ञापन
चीफ इलेक्शन कमिश्नर इशिता के मुताबिक, मंगलवार यानी 30 अगस्त को छात्र संगठनों को अपने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी करनी होगी। वहीं, इसी दिन नामांकन पत्र जारी होंगे।
विज्ञापन
जबकि 31 अगस्त को नामांकन पत्र भरने होंगे। प्रत्याशी एक सितंबर को अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन शाम को प्रत्याशियों के नामों की अंतिम व फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
एक सितंबर को सभी छात्र संगठनों की बैठक होगी और प्रत्याशियों संग मुद्दों को बताना होगा। दो और पांच सितंबर को स्कूल जनरल बॉडी मीटिंग और छह सितंबर को यूनिवर्सिटी जनरल बॉडी मीटिंग होगी।
वहीं, सात सितंबर को प्रेजीडेंशियल डिबेट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी संगठनों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपने मुद्दे मतदाताओं के समक्ष लेकर जाएंगे। आठ सिंतर को नो कैंपेन डे रहेगा।
इस दिन कोई भी चुनाव प्रचार नहीं कर सकता है। नौ सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके बाद 12 सितंबर को नतीजे घोषित होंगे।