फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu students union election will be held on lyngdoh committee report

लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों से होगा जेएनयू छात्रसंघ चुनाव

Thu, 25 Aug 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
jnu students union election will be held on lyngdoh committee report
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में छात्र संघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत ही होगा। कैंपस में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तेरह घंटे तक चली जनरल बॉडी मीटिंग में छात्रों ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसी के तहत जल्द ही चीफ इलेक्शन कमीशन का गठन होगा और मौजूदा छात्रसंघ को भंग किया जाएगा।  बैठक में छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिश या फिर जेएनयू छात्रसंघ संविधान से करवाया जाए का मुद्दा छाया रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा आइसा के सदस्य द्वारा रेप मामले पर भी छात्र संगठनों के बीच नोकझोंक होती रही। जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा के मुताबिक, मंगलवार रात दस बजे से बुधवार सुबह 11 बजे तक जनरल बॉडी की मीटिंग चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के अंत में बुधवार को प्रस्ताव में आखिर सभी छात्र संगठन ( वामपंथी, एनएसयूआई, एबीवीपी) एक प्लेटफार्म पर आए और छात्रसंघ चुुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत करवाने पर सहमति बन गई।


बैठक में छात्रों की मांग थी कि चुनाव किस प्रकार से करवाया जाए। इस पर बुधवार रात को वोटिंग करवाई जाए। हालांकि बाद में लिंगदोह के तहत चुनाव करवाने पर फैसला हुआ। सौरभ के मुताबिक, बैठक में आइसा के सदस्य द्वारा रेप मामला भी छाया रहा। हालांकि रेप मामले को दबाने का निंदा प्रस्ताव भी लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed