फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu students protest against police delhi

25 दिन बाद भी नहीं लौटा JNU छात्र नजीब, आईसा के छात्रों का प्रदर्शन हुआ तेज

Tue, 08 Nov 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
jnu students protest against police delhi
पुल‌िस मुख्यालय पर आईसा के छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस के साथ पुलिस द्वारा दुव्यर्वहार कर घसीटने व हिरासत में लिए जाने के विरोध में जेएनयू छात्रों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन में नजीब की मां के साथ छात्र व सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस मौके पर प्रदर्शनकारी दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे। कुछ ने हाथों में तख्तियां ली हुई थीं, जिन पर ‘मोदी तेरे राज में सिर्फ गऊ की सुरक्षा क्यों, नजीब को वापस लाने के लिए संघर्ष’ जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद जेएनयू छात्रसंघ ने दिल्ली पुलिस संयुक्त आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि हम यह ध्यान दिलाना चाहते हैं कि बीते रविवार को शांतिपूर्वक किए जा रहे प्रदर्शन में पुलिस ने शर्मनाक बर्ताव किया। नजीब की मां को घसीटते हुए हिरासत में लेकर मायापुरी स्टेशन ले जाया गया। दिल्ली पुलिस के सिपाहियों ने जिस तरह से महिलाओं को घसीटा वह शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयूएसयू का कहना है कि जब तक नजीब मिल नहीं जाता, आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि रविवार को छात्रों ने नजीब का पता लगाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था। इसमें नजीब की मां भी शामिल हुईं थीं। इस दौरान उन्हें धारा-144 तोड़ने के आरोप मेें हिरासत में लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed