{"_id":"59d7950e4f1c1b6d548b5e61","slug":"jnu-student-union-meet-vc-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्रसंघ का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू छात्रसंघ का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Oct 2017 09:40 AM IST
सार
कैश कमेटी दोबारा मान्य करने, एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम में सीट कट का फैसला वापस लेने का ज्ञापन सौंपा
मांगों को लेकर
जीएस कैश कमेटी दोबारा मान्य करने, एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम में सीट कट का फैसला वापस लेने का ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों और विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच विवाद बढ़ रहा है। मांगों को लेकर जेएनयू छात्रसंघ ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन से मुलाकात करते हुए ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
हालांकि करवाचौथ के चलते कुलपति कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। क्योंकि पिछले साल इसी दिन छात्रसंघ ने कुलपति कार्यालय में कब्जा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को 48 घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष गीता की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार से मिला।
विज्ञापन
ज्ञापन में छात्रसंघ ने यौन उत्पीडन मामलों की जांच के लिए गठित जीएस कैश कमेटी को दोबारा मान्य करने, एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम में यूजीसी रैगुलेशन 2015 को रोलबैक करने, ढाबा बंद होने का समय बढ़ाने, दाखिला नियमों में बदलाव की मांग रखी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन