जेएनयू के छात्र नजीब ने लापता होने से पहले यहां जाने की कही थी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से गायब हुए एमएससी बायोटेकभनोलॉजी के प्रथम वर्ष के छात्र नजीब अहमद (27) का 15 दिन बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
नजीब अहमद ने गायब होने से एक दिन पहले अपने दोस्त से बरेली जाने की बात कही थी। उसने कहा था कि उसे बरेली जाने दो। बरेली जाने की बात सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम बरेली रवाना की गई है।
इसके अलावा पुलिस टीम बदायूं और अजमेर में दरगाह पर भेजी गई थीं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नजीब अहमद ने जेएनयू में छात्रों से हुए झगड़े के बारे में अपनी मां को फोन कर बताया था।
झगड़ा होने के बाद 15 अक्तूबर की सुबह जेएनयू से हुआ था लापता
इस पर उसकी मां ने उससे कहा था कि वह दिल्ली आ रही है। नजीब की मां जब तक दिल्ली पहुंचती उससे पहले ही नजीब जेएनयू से गायब हो गया। नजीब के पिता का एक्सीडेंट हो चुका है।
गौरतलब है कि बदायूं, यूपी का रहने वाला नजीब अहमद जेएनयू में माही-मांडवी हॉस्टल के रूम नंबर 106 में रहता है। 14 अक्तूबर की रात झगड़ा होने के बाद 15 अक्तूबर की सुबह जेएनयू से अचानक गायब हो गया।
11 बजे से पहले नजीब को उसके हॉस्टल में देखा गया था। परिजनों की शिकायत पर वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था।