जेएनयू यौन उत्पीड़न मामला : कमेटी रूम का दरवाजा तोड़कर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू कैंपस में शनिवार को वामपंथी संगठन से जुड़े छात्रों व शिक्षकों ने यौन उत्पीड़न मामले में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रो. जौहरी को सस्पेंड करने की मांग की।
वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कमेटी रूम में पीड़ित छात्राओं के साथ चल रही बैठक के दौरान उग्र छात्रों द्वारा दरवाजा तोड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही छात्राओं पर महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया। प्रबंधन ने मामले का वीडियो भी जारी किया है।
वहीं, दिन भर कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार और आरोपी प्रोफेसर अतुल जौहरी के खिलाफ नारेबाजी होती रही। शाम को गंगा ढाबा से कुलपति कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया।
वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पूर्व छात्रों, शिक्षकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही उग्र छात्रों से कानून अपने हाथ में न लेने का भी आग्रह किया है। प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस को भी शिकायत दी जा चुकी है। ऐसे में उग्र होकर सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट या अभद्र व्यवहार न करें।
कानून अपने हाथ में न लेने का भी आग्रह
पीड़ित छात्राएं और पूर्व में कैंपस में यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए गठित जीएसकैश कमेटी के सदस्यों का कहना है कि वह सोमवार को आयोग के समक्ष अपनी शिकायत देंगे।
बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा यूजीसी नियमों के तहत यौन उत्पीड़न मामलों की जांच के लिए गठित आंतरिक शिकायत कमेटी को छात्राओं ने कोई शिकायत नहीं दी है।
वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि शुक्रवार शाम तक जेएनयू मामले में आयोग को कोई शिकायत नहीं मिली है। शनिवार को छुट्टी थी लिहाजा कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।