{"_id":"588f63a64f1c1b981de801e8","slug":"jnu-mphil-phd-students-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में एमफिल और पीएचडी दाखिला नियमों में बदलाव के मुद्दे पर होगी चर्चा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू में एमफिल और पीएचडी दाखिला नियमों में बदलाव के मुद्दे पर होगी चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
jnu,delhi
- फोटो : अमर उजाला
एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला नियमों में बदलाव को लेकर जेएनयू कैंपस में छात्रों के विरोध के चलते अब विश्वविद्यालय प्रबंधन इस मुद्दे पर मंगलवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित करने जा रहा है, जिसमें सभी दिक्कतों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
कुलपति समेत विश्वविद्यालय प्रबंधन के अधिकारियों ने सोमवार को भूख हड़ताल पर सात दिन से बैठे एबीवीपी के दोनों सदस्यों, छात्रसंघ समेत ओबीसी स्टूडेंट फोरम के छात्रों के साथ बात की और उनकी दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया। विवि प्रबंधन ने छात्रों से भूख हड़ताल खत्म करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
जेएनयू प्रबंधन के मुताबिक, सोमवार को कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार की अध्यक्षता में विवि प्रबंधन कमेटी ने ऐड ब्लॉक में छात्रों से बैठक की। विवि प्रबंधन ने छात्रों की मांग और दिक्कतों को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि दाखिला नियम छात्रों की सहमति के साथ ही बदले जाएंगे।
विज्ञापन
यूजीसी नोटिफिकेशन 2016 के तहत एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित लिखित प्रवेश परीक्षा, वाइवा, सीट आदि पर मंगलवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में चर्चा होगी। विश्वविद्यालय दाखिला नियमों में पारदर्शिता के साथ-साथ छात्रों के साथ पूरा न्याय करेगा। इसके अलावा यूजीसी नोटिफिकेशन 2016 के तहत दाखिला नियमों में दिक्कतों पर यूजीसी से भी बात की जाएगी।