फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU independence on August 15 races, will be held on August 23 national

जेएनयू में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़, 23 अगस्त को राष्ट्रगान का होगा आयोजन 

Fri, 12 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
JNU independence on August 15 races, will be held on August 23 national
JNU

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छात्रों व शिक्षकों के अलावा कैंपस में रहने वाले बच्चे भी भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन


हालांकि इस दौड़ में भाग लेने से पहले प्रतिभागी को ऑनलाइन या दौड़ शुरू होने से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, आजादी के 70 साल के मौके पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कैंपस में शिक्षकों व कर्मियों के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता भी होगी। छात्रों को स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद आदि में से किसी एक पर भारत की आजादी में इनका योगदान पर पर निबंध लिखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक छात्रों को 19 अगस्त तक निबंध की कॉपी जमा करवानी होगी। निबंध प्रतियोगिता में 16 साल तक के छात्र को 800 और यूजी व पीजी छात्र को 12 सौ शब्द लिखने होंगे। 


वहीं, कैंपस में 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम का समापन 23 अगस्त को समूह राष्ट्रगान के साथ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed