{"_id":"5845ca274f1c1b9b194480b5","slug":"jnu-given-in-tribute-to-the-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में दी गई शहीद जवानों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू में दी गई शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:43 AM IST
सार
जेएनयू में एबीवीपी ने शहीद जवानों को किया याद
विज्ञापन
अमर जवान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नगरोटा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जेएनयू एबीवीपी यूनिट की ओर से आयोजित सभा में मेजर गोसावी कुणाल मन्नादिर, पंढरपुर (महाराष्ट्र), मेजर अक्षय गिरीश कुमार, कोरामंडल (बेंगलुरु) हवलदार सुखराज सिंह, मान नगर, गुरदासपुर (पंजाब), लांस नायक कदम सांभाजी येशवंत्रो, जानापुरी (महाराष्ट्र), ग्रेनेडियर राघवेंद्र सिंह, (राजस्थान), राइफलमैन असीम राय, रातनछा (नेपाल) को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को याद किया। एबीवीपी के अध्यक्ष ललित पांडेय ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए शहीद होने वाले जवान और अधिकारियों की शहादत को नहीं भूलना चाहिए। शहीदों को याद करने के साथ उनके परिवारों को भी याद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन