जेएनयू में उड़ान उत्सव: राम गोपाल वर्मा की कॉमन सेंस ने भारतीय संस्कृति से जोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में उड़ान उत्सव के दूसरे दिन पोस्टर मेकिंग, रचनात्मक लेखन , वन एक्ट प्ले, फ़िल्म मेकिंग और स्कल्पचर सहित कई प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें जेएनयू सहित अन्य शहरों से आए स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
वन एक्ट प्ले में एनएसडी के स्पेशलिस्ट डायरेक्टर डिजाइनर अवतार साहनी की अध्यक्षता में मंचन हुआ, जिसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रामगोपाल वर्मा की कॉमन सेंस एकांकी को भी सम्मिलित किया गया।
जिसमें पाश्चात्य संस्कृति के पीछे भागने की बजाय भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया गया। उधर, फ़िल्म मेकिंग में 38 प्रतिभागी टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें निर्भय पत्रकार दुर्गा की कहानी दिखाई गई।
जबकि स्कल्पचर प्रतियोगिता में 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें मिट्टी से कलाकृति का निर्माण किया गया। कलाकृतियों में महात्मा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर, सरस्वती और महिलाओं के शक्ति के रूप को दर्शाया गया।