{"_id":"5cd8b81dbdec2207167ed12a","slug":"jnu-entrance-test-2019-admit-card-download-from-tomorrow-know-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में प्रवेश परीक्षा के लिए कल से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, देशभर में बनाए गए हैं केंद्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू में प्रवेश परीक्षा के लिए कल से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, देशभर में बनाए गए हैं केंद्र
Mon, 13 May 2019 05:49 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 13 May 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दाखिले के लिए पहली बार कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा-2019 के एडमिट कार्ड 14 मई को अपलोड हो जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट से छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। छात्रों की मांग के आधार पर एनटीए ने परीक्षा केंद्र आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी प्रबंधन के मुताबिक, जेएनयू में दाखिले की प्रवेश परीक्षा एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए 27 मई, 28 मई, 29 मई, 30 मई और 31 मई को परीक्षा होगी। इसी के तहत देशभर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
छात्रों की मांग के आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। एनटीए वेबसाइट https://ntajnu.nic.in पर 14 मई को एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। जिसके बाद परीक्षार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को परीक्षा केंद्र या अन्य कोई दिक्कत आती है तो वे एनटीए प्रबंधन को jnuee-nta@nic.in पर ईमेल या 7827980285 और 7827980286 हेल्पलाइन पर फोन करके मदद मांग सकते हैं।
विज्ञापन