फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU admission window opens today computer based joint entrance test from 27 to 30 may full schedule

जेएनयू में दाखिले के लिए आज से करें ऑनलाइन आवदेन, 27 से 30 मई तक होगी परीक्षा, एक क्लिक में सबकुछ

Fri, 15 Mar 2019 01:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 15 Mar 2019 01:00 PM IST
सार

- एनटीए की वेबसाइट पर मिलेंगे ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र
- कंप्यूटर आधारित संयुक्त प्रवेश परीक्षा 27 से 30 मई तक चलेगी 
- दाखिला फीस में प्रति कोर्स 200 रुपये इजाफा, लिखित व वाइवा के आधार पर हाेंगे दाखिले

विज्ञापन
JNU admission window opens today computer based joint entrance test from 27 to 30 may full schedule
फाइल फोटो

विस्तार

देश में पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में 2019 सत्र में दाखिले के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। जेएनयू ऐसा पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय होगा, जो कि राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी से प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाने जा रहा है।

विज्ञापन


एनटीए की वेबसाइट पर ही 15 मार्च यानी आज से ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र जारी होंगे। खास बात यह है कि प्रति कोर्स दाखिला आवेदन पत्र फीस में 200 रुपये का इजाफा किया जा रहा है। एमफिल व पीएचडी में सीट लिखित परीक्षा व वाइवा के आधार पर मिलेगी।
विज्ञापन


जेएनयू प्रबंधन के मुताबिक, ऑनलाइन दाखिला आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र भरने का मौका 15 अप्रैल तक मिलेगा। जबकि छात्र 16 अप्रैल  रात 11:50 बजे तक क्रेडिट, डेबिट या नेटबैंकिंग के माध्यम से दाखिला आवेदन पत्र की फीस भर सकेंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा 27 से 30 मई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयू प्रबंधन के मुताबिक, बीए ऑनर्स, एमए, एमएससी, एमसीए, एमफिल, पीएचडी, एमटेक, एमपीएच, पीजीडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए 15 मार्च से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने जा रहा है। जेएनयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने होंगे। एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला सीट लिखित व वाइवा अंकों से तैयार मेरिट से तय होगी।


17 अप्रैल से आवेदन पत्र में सुधार का मौका 
जेएनयू प्रबंधन ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र में 17 अप्रैल से सुधार का मौका देगा। इस दौरान छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके अपने आवेदन पत्र में सुधार कर पाएंगे। छात्रों को यह मौका 19 अप्रैल तक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed