{"_id":"61016844818be5355826a3c9","slug":"jnu-2021-academic-session-online-admission-window-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू: 2021 सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू: 2021 सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन
Wed, 28 Jul 2021 07:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:53 PM IST
सार
- एनटीए स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए 20, 21, 22, 23 सितंबर को कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा होगी
- नई शिक्षा नीति के चलते इस साल से एमफिल प्रोग्राम समाप्त
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले की दौड़ मंगलवार से शुरू हो गई है। स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का मौका 27 अगस्त शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
हालांकि, नई शिक्षा नीति लागू होने के कारण इस सत्र से एमफिल प्रोग्राम में दाखिले नहीं होंगे। विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में सीट जेएनयू संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर मिलेगी। कंप्यूटर आधारित जेएनयू दाखिला प्रवेश परीक्षा 20,21, 22, 23 सितंबर को होगी। वहीं, कोरोना के चलते इस साल वाइवा ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. एम. जगदीश कुमार के मुताबिक, जेएनयू संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को दी गई है। कोविड-19 नियमों के तहत देशभर में संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
तीन घंटे की परीक्षा में 180 बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। छात्र दाखिला आवेदन पत्र में कोई समस्या होने पर एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर फोन कर मदद मांग सकते हैं।
छह नए पीएचडी प्रोग्राम
विश्वविद्यालय आगामी सत्र से छह नए पीएचडी प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका देगा। इसमें स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, स्पेशल सेंटर फॉर नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज में नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज, स्पेशल सेंटर फॉर सिस्टम मेडिसिन में सिस्टम मेडिसिन और कंप्यूटर एंड सिस्टम साइंसेज में माइक्रोसिस्टम विषय होंगे। पीएचडी में 982 सीटें रहेंगी। स्नातकोत्तर में 1583 और स्नातक प्रोग्राम में 982 सीट होंगी।