{"_id":"58405f124f1c1b626bde6118","slug":"jee-men-do-not-have-more-than-one-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन : न करें एक से अधिक आवेदन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई मेन : न करें एक से अधिक आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
सार
दोनों मोड से पेपर देने पर आवेदन होगा रद्द
आधार कार्ड अनिवार्य
विज्ञापन
exam shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेईई मेन परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार से आवेदन शुरू हो गए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आवेदन से संबंधी विस्तृत जानकारी जारी कर दी है। इसमें साफ कहा गया है कि छात्र एक से अधिक आवेदन न करें।
विज्ञापन
चूंकि आधार कार्ड जरूरी है, ऐसे में वह पकड़ा जाएगा। इसके अलावा अगर छात्र गलत सूचना देकर एक ही पेपर के दोनों मोड से पेपर देता है, तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। आवेदन करने वालों छात्रों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऑफलाइन परीक्षा दो अप्रैल 2017 को, जबकि ऑनलाइन आठ व नौ अप्रैल 2017 को होगी। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि व समय (स्लॉट) सीबीएसई तय करेगा। यह पहले आओ-पहले पाओ पर आधारित होगा।
विज्ञापन
अगर कोई गलत जानकारी देकर एक ही पेपर यानी बीई-बीटेक में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में शामिल होता है, तो पकड़े जाने पर उसकी परीक्षा व आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। जिन छात्रों के पास आधार नहीं है, वह चिंता न करें।
आधार के लिए पंजीकरण करवाएं। जब तक आधार नंबर नहीं आता, वे 28 अंकों वाले आधार नामांकन नंबर भरकर भी आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई ने इस बार ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए एक सेंटर चुनने का अधिकार दिया है। ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र चार सेंटरों का नाम चुन सकते हैं।
विदेशों में सेंटर
सीबीएसई भारत समेत देश के बाहर दुबई, मस्कट, कोलंबो, काठमांडू, सिंगापुर, शाहजहां, बहरीन और रियाद में परीक्षा सेंटर बनाएगी। आवेदन के लिए वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
अंतिम तिथि तक पंजीकरण कराकर फीस जमा करने वालों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। आवेदन के दौरान छात्र सावधानी बरतें। फिर भी अगर कोई गलती हो जाए, तो उसे जनवरी 2017 में सुधार का मौका दिया जा सकता है।