{"_id":"5a561cf34f1c1b1f168b8048","slug":"jee-mains-form-could-be-corrected-if-it-is-wrongly-filled-or-half-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Mains : गलत या अधूरा भरा है फॉर्म तो कर सकते हैं सुधार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
JEE Mains : गलत या अधूरा भरा है फॉर्म तो कर सकते हैं सुधार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जेईई मेन 2018 में आवेदनकर्ताओं को राहत दी है। दरअसल, बोर्ड ने आवेदन फॉर्म में ब्योरा सुधारने की सुविधा बीते मंगलवार से उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन
हालांकि, इस सुविधा के तहत उम्मीदवार परीक्षा के माध्यम ( ऑफलाइन या ऑनलाइन) में बदलाव नहीं कर सकेंगे। परीक्षार्थी अपने फॉर्म में 22 जनवरी तक सुधार कर सकेंगे। सीबीएसई की ओर से देखा गया है कि फॉर्म भरने में आवेदकों ने कुछ गलतियां की हैं।
विज्ञापन
लिहाजा उनमें सुधार करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बोर्ड ने आवेदकों को सलाह दी है कि वह जेईई मेन की वेबसाइट पर जाकर अपने ब्यौरे को जांच लें। यदि कुछ गलत, अधूरा या त्रुटि पाते हैं तो वह उसमें सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
ध्यान देने वाली बात यह होगी यह मौका सिर्फ एक ही बार मिल सकेगा। वहीं, सुधार के लिए फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ई-वालेट, व ई-चालान के माध्यम से 23 जनवरी तक कर सकते हैं।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को चेताया है कि अंतिम समय में किसी भी प्रकार के सुधार से बचें। चूंकि सुधार का यह अंतिम अवसर है लिहाजा इसे ध्यानपूर्वक करें। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई की ओर से जेईई मेन की ऑफलाइन परीक्षा 08 अप्रैल व ऑनलाइन परीक्षा 15 व 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।