फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jee mains: cbse filed complaint against website owner

JEE मेन पेपर मामला : सीबीएसई ने वेबसाइट मालिक के खिलाफ दी शिकायत

Fri, 13 Apr 2018 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
jee mains: cbse filed complaint against website owner
cbse paper leak
जेईई मेन के पेपर में पूछे गए सवाल एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के मॉक टेस्ट में पूछने का दावा करने वाली वेबसाइट के खिलाफ सीबीएसई बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन


वेबसाइट मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत डीसीपी क्राइम (दिल्ली पुलिस) को दी है। बोर्ड का कहना है कि वेबसाइट cisthetaglobal.com  ने अपलोड की गई सामग्री की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है। वेबसाइट का यह तर्क पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

 

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि बीते 8 अप्रैल को जेईई मेन की ऑफलाइन परीक्षा को देश-विदेश में फैले 1621 सेंटरों पर लगभग 10.43 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए सफलतसपूर्वक आयोजित किया।

विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि परीक्षा संपन्न होने के बाद से ऐसी अफवाह थी कि जेईई मेन की परीक्षा में भौतिकी में 7-8 सवाल एक कोचिंग संस्थान नारायण अकादमी के 2016 के मॉक टेस्ट में पूछे सवालों के समान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह खबर http://cisthetaglobal.com/is-jee-2018-physics-paper-copied-from-model-paper-of-a-famous-coaching/  पर  प्रकाशित हुई।

 

बोर्ड के अनुसार लिंक के प्रतिनिधि ने ऑन रिकॉर्ड कहा कि यह सामग्री वाट्सऐप के माध्यम से प्राप्त हुई और वेबसाइट पर अपलोड की गई। उन्होंने लिंक पर डाली गई सामग्रियों की कोई जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।

 

वेबसाइट ने सीबीएसई को बताया कि तथ्यों को वेरिफाई नहीं किया और उनकी नीति के अनुसार पर  वह वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। सीबीएसई का कहना है कि वेबसाइट मालिकों के इस रवैये ने जनता में चिंता व संदेह पैदा किया है।  


 

सीबीएसई के अनुसार, नारायण कोचिंग अकादमी के प्रवक्ता ने बताया कि वेबसाइट पर डाली गई छवि उनके कोचिंग अकादमी की नहीं है। अकादमी के अनुसार यह फर्जी, बेबुनियाद और गढ़ा हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed