{"_id":"5cb27115bdec22146230a254","slug":"jee-mains-2019-rankings-will-come-in-the-last-week-of-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जेईई मेन 2019 की आएगी रैंकिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जेईई मेन 2019 की आएगी रैंकिंग
Sun, 14 Apr 2019 05:00 AM IST
vivek shukla
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Apr 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जेईई मेन 2019 की फाइनल रैंकिंग जारी करेगी। एनटीए पहली बार इसी साल जनवरी और अप्रैल में दो चरणों में आयोजित परीक्षा के बेस्ट स्कोर के आधार पर जेईई मेन 2019 की फाइनल रैंकिंग तैयार करेगा। इसी के आधार पर देशभर के इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर कॉलेजों में दाखिले होंगे। इसी रैंकिंग से ही आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए छात्रों को शार्ट लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी प्रबंधन के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर पहली बार जेईई मेन परीक्षा दो चरणों (जनवरी और अप्रैल) में आयोजित की गई थी। इसका मकसद बोर्ड परीक्षा में छात्रों को सुविधा देना था। कुछ छात्रों ने जनवरी और अप्रैल परीक्षा दोनों में भाग लिया है। इसीलिए दोनों चरणों की परीक्षा के आधार पर तैयार बेस्ट स्कोर जेईई मेन 2019 की रैंकिंग में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी रैंकिंग के आधार पर आगे देशभर के इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर कॉलेजों में स्नातक डिग्री प्रोग्राम में दाखिले होंगे। गौरतलब है कि अप्रैल और जनवरी दोनों परीक्षाओं में पौने दस -पौने दस लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया है।
विज्ञापन
अप्रैल परीक्षा की आंसरशीट आज होगी अपलोड
7 से 12 अप्रैल तक आयोजित जेईई मेन अप्रैल 2019 परीक्षा की आंसरशीट 14 अप्रैल को एनटीए की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी। इच्छुक छात्र 16 अप्रैल तक आंसरशीट के आधार पर प्रश्नों के उत्तर के लिए चैंलेज कर सकेंगे। इसके बाद एनटीए जेईई मेन अप्रैल 2019 परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा।