{"_id":"58e914c44f1c1b081a5b6975","slug":"jee-main-online-examination-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा: मैथ के सवालों ने उलझाया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा: मैथ के सवालों ने उलझाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Apr 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बीते रविवार हुई जेईई मेन (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) की ऑफलाइन परीक्षा के बाद शनिवार को जेईई ऑनलाइन परीक्षा हुई। इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को गणित के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया। इस कारण उनके लिए ऑनलाइन पेपर लंबा हो गया। वहीं कुछ छात्रों को फिजिक्स के सेक्शन में प्रश्न पेचीदा लगें। अब रविवार को एक बार फिर जेईई मेन की तीसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद स्कोर तथा रैंक 27 अप्रैल को घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जेईई मेन की ऑफलाइन परीक्षा के मुकाबले में ऑनलाइन परीक्षा में कम उम्मीदवार बैठे। ऑनलाइन परीक्षा देने वाले एक परीक्षार्थी के मुताबिक उन्हें पूरा पेपर थोड़ा कठिन लगा। जबकि गणित का सेक्शन ऑफलाइन के गणित की ही तरह था लेकिन थोड़ा लंबा रहा। केमिस्ट्री के प्रश्न एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से ही आए।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों ने कहा कि केमिस्ट्री व फिजिक्स के प्रश्न तो जैसे-तैसे हल कर लिए लेकिन गणित के कुछ प्रश्न छूटे। इनको हल करने में अधिक समय लगा। कुछ छात्रों को केमिस्ट्री में फिजिक्स व इनआर्गेनिक के सवाल आसान लगे जबकि आर्गेनिक के सवाल मुश्किल लगे। एक अन्य छात्र के मुताबिक फिजिक्स व गणित के मुकाबले में केमिस्ट्री के प्रश्न आसान थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जेईई मेन परीक्षा एनआईटी, आईआईआईटी, डीटीयू, सीएफटीआई की सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इसमें सफल होने वाले टॉप 2.20 लाख परीक्षार्थी जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। जेईई एडवांस आईआईआईटी की 11 हजार 31 सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा 21 मई 2017 को आयोजित होगी।