{"_id":"58e140364f1c1bf6465b46ba","slug":"jee-main-exam-mathematics-questions-are-entangled-but-students-get-their-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन परीक्षा : गणित के सवालों ने उलझाया पर छात्रों को भाया पेपर ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई मेन परीक्षा : गणित के सवालों ने उलझाया पर छात्रों को भाया पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Apr 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए रविवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन-2017 का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। परीक्षार्थी गणित के सवालों में जरूर उलझे पर उन्हें कुल मिलाकर पेपर संतुलित लगा।
विज्ञापन
विशेषज्ञ भी मानते हैं कि बीते साल की तुलना में इस बार पेपर ज्यादा संतुलित था। सवाल 11वीं और 12वीं के सिलेबस से पूछे गए थे। 90 में से 12 सवाल छात्रों के लिए कठिन रहे।
विज्ञापन
जेईई मेन की कुल 109 शहरों में 2000 केंद्र पर आयोजित परीक्षा में 11 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। बीई-बीटेक की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की बी. प्लानिंग व बी आर्किटेक्चर की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चली।
विज्ञापन
पहली पाली के प्रश्नपत्र में कुल 90 प्रश्न आए थे, प्रत्येक विषय गणित, केमिस्ट्री और फिजिक्स में 30-30 सवाल पूछे गए थे। सही जवाब देने पर चार अंक और गलत जवाब पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग है।
फिटजी के निदेशक आरएल त्रिखा के मुताबिक कुल 90 सवालों में इस बार 25 प्रश्न आसान, 53 प्रश्न सामान्य और 12 प्रश्न कठिन थे। उनके मुताबिक इस बार कटऑफ भी हाई जाने की उम्मीद है। बीते साल 2016 में 100 कटऑफ थी मगर इस बार पेपर आसान होने के चलते यह 115 तक जाने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र के डी सेट के फिजिक्स सेक्शन में प्रश्न संख्या 34 और 54 मुश्किल था। सिलेबस से आगे का सवाल था। इसी तरह गणित का प्रश्न संख्या 28 थोड़ा विवादित था, क्योंकि इसके विकल्प में दिए गए चारो उत्तर ही गलत लग रहे थे।
केमिस्ट्री के पेपर दो तिहाई प्रश्न एप्लीकेशन आधारित थे। दूसरी पाली में हुए बी. प्लानिंग व बी. आर्क्िटेक्चर का प्रश्नपत्र संतुलित था। पेपर मे कुल 80 प्रश्न आये थे। यह कुल 390 अंकों का पेपर था। 50 प्रश्न एप्टीट्यूड टेस्ट का था और 30 प्रश्न गणित से पूछे गए थे।
इस बार दो ड्राइंग भी बनवाए गए थे, जो 35-35 अंकों का था। छात्रों ने भी इस प्रश्न पत्र को संतुलित बताया है। बताते चलें कि जेईई मेन परीक्षा एनआईटी, आईआईआईटी, डीटीयू, सीएफटीआई की 24 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
इसमें सफल होने वाले टॉप 2.20 लाख परीक्षार्थी जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। जेईई एडवांस आईआईआईटी की 11 हजार 31 सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा 21 मई 2017 को आयोजित होगी।