फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jbt teachers not ready to go to highcourt

हाइकोर्ट में चुनौती से जेबीटी शिक्षकों के छूटे पसीने

Thu, 04 May 2017 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 04 May 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
jbt teachers not ready to go to highcourt

जेबीटी शिक्षकों की भर्ती मामले को हाइकोर्ट में चुनौती दिए जाने से शिक्षकों के पसीने छूट गए हैं। नियुक्ति पत्र न दिए जाने से नाराज जेबीटी शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को विरोध दर्ज कराया। इसके बाद विभाग ने अन्य जिलों से जानकारी लेने के बाद कुछ जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए, लेकिन नियुक्ति की लाइन में खड़े करीब 600 शिक्षक निराश लौटे।

विज्ञापन


जिला शिक्षा विभाग ने रजिस्टर में हाजिरी लगवाकर इन शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण तो करवा दिया, लेकिन शिक्षकों के हाथ में नियुक्ति पत्र नहीं थमाया गया है। ऐसे में हाईकोर्ट में दी गई चुनौती से शिक्षक पसोपेश की स्थित में हैं।
विज्ञापन


हर कोई नियुक्ति पत्र हांसिल करने की जद्दोजहद में दिखा। नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं या फिर नहीं, इसको लेकर दिनभर अधिकारी शिक्षा निदेशालय संपर्क साधते रहे। नियुक्ति पत्र मांगने पर अडे रहने के बाद शिक्षा विभाग ने अन्य जिलों की स्थिति को पता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां के अधिकारियों से जेबीटी को लेकर स्थिति को जाना। बताया जा रहा है कि विभाग नियुक्ति पत्र देने के लिए सहमत हो गया है, लेकिन सभी शिक्षक एक साथ पत्र दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार तक 600 जेबीटी शिक्षकों के रजिस्टर पर हस्ताक्षर लेकर कार्यभार ग्रहण करा दिया गया। अब 123 जेबीटी शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराना शेष रह गया है। कार्यभार ग्रहण करने वाले जेबीटी शिक्षक नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग कर रहे हैं। 

कार्यभार ग्रहण करने वाले सभी जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। एक मई को ज्वाइन करने वाला शिक्षक अब भी नियुक्ति पत्र के लिए भटक रहे हैं। 

-मुकेश गर्ग, जिला सचिव, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ

विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ली गई है। विभाग नियुक्ति पत्र देने को तैयार है। हम जेबीटी शिक्षकों के साथ खड़े हैं। विभाग ने नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
-चत्तर सिंह, प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ

कार्यभार ग्रहण करने वाले जेबीटी शिक्षकों को नियु़क्ति पत्र शुक्रवार से दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को कुछ शिक्षक को पत्र दिया गया है।  
-शशि अहलावत, उप जिला शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed