फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JBT teachers asked to give 4 preferance of colleges

जेबीटी शिक्षकों से मांगे मनपसंद पांच स्कूलों के विकल्प

Mon, 29 May 2017 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 29 May 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
JBT teachers asked to give 4 preferance of colleges
जेबीटी टीचर - फोटो : Bureau

प्रदेश सरकार 25 विद्यार्थियों पर एक जेबीटी शिक्षक की तैनाती करेगी। इसको लेकर दिशा-निर्देश तो जारी हो गए हैं लेकिन अब तक जेबीटी शिक्षक स्कूल आवंटित होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, शिक्षा विभाग की तरफ से इस प्रक्रिया पर भी काम शुरू कर दिया गया है। विभाग ने जेबीटी शिक्षकों से पांच स्कूलों के विकल्प मांगे हैं।

विज्ञापन

 
जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने जिले में नियुक्त किए गए 645 जेबीटी शिक्षकों की सूची नोटिस बोर्ड पर लगा दी है। इन शिक्षकों से उनकी पसंद के पांच स्कूलों का विकल्प मांगा गया है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद स्कूल आवंटन का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, विभाग ने स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति का आंकड़ा जुटाना शुरू कर दिया है ताकि नए नियमों के मुताबिक 25 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा सके। 
विज्ञापन


हालांकि, नियुक्ति प्रक्रिया के कई दिन बाद भी जेबीटी शिक्षकों को स्कूल आवंटन न होने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। शिक्षकों को रोजाना अजरौंदा प्राथमिक पाठशाला में बायोमैट्रिक हाजिरी के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 छात्रों पर एक जेबीटी के अनुपात से स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। स्कूल आवंटित करने के लिए निदेशालय के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।
- सतेंद्र कौर वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed