{"_id":"59172df34f1c1b15228526ca","slug":"jawahar-navodaya-vidyalaya-admission-form-last-date-29th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि 29 मई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि 29 मई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 13 May 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
school students
जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदपुर फर्रुखनगर में सत्र 2017-18 के लिए कक्षा नौवीं में प्रवेश परीक्षा गुरूग्राम जिले के किसी भी सरकारी, मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा आठवीं सत्र 2016-17 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जिनकी जन्म तिथि 1-5-2001 से 30-4-2005 तक हो आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यालय प्राचार्य डीडी शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, मोहम्मदपुर जिला शिक्षा अधिकारी गुरूग्राम कार्यालय तथा बेवब साईट से भी प्राप्त किये जा सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय हरियाणा में जमा करने की अंतिम तिथि 29-5-2017 है। परीक्षा तिथि 24-6-2017 शनिवार को प्रात: 9 बजे होगी।