{"_id":"5d9324fc8ebc3e93b95232d3","slug":"jammu-kashmir-student-will-get-10-october-time-for-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के छात्रों को दस अक्तूबर तक मिलेगा जामिया में दाखिले का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू-कश्मीर के छात्रों को दस अक्तूबर तक मिलेगा जामिया में दाखिले का मौका
Tue, 01 Oct 2019 03:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Oct 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया 2019 सत्र में दाखिले से वंचित रह गए जम्मू-कश्मीर के छात्रों को एक और मौका दे रहा है। ऐसे छात्र 10 अक्तूबर तक रेजिडेंट कमिश्नर को अपना नाम दे सकते हैं। योग्य छात्रों को दाखिला दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
जामिया के रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के कारण कश्मीर घाटी के कई छात्र मौजूदा सत्र में दाखिले से वंचित रह गए थे। काफी छात्रों ने दाखिला प्रक्रिया फिर से खोलने की मांग की थी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के रेजिडेंट कमिश्नर को दस अक्तूबर तक छात्रों को अपना आवेदन पत्र भेजना होगा। रेजिडेंट कमिश्नर द्वारा भेजे गए नामों को विश्वविद्यालय की कमेटी जांच करेगी। प्रवेश परीक्षा व मेरिट के आधार पर योग्य छात्रों को ही दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन