फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jamia registered in digital library

जामिया नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी में रजिस्टर्ड

Sat, 22 Oct 2016 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Oct 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
jamia registered in digital library
- फोटो : Demo Pic.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया भी अब नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी पोर्टल से जुड़ गया है। विश्वविद्यालय ने सोशल साइंस, आर्किटेक्चर समेत की किताबों को नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी पोर्टल से जोड़ दिया है।

विज्ञापन


फिलहाल देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों से करीब 2.6 लाख छात्र इस पोर्टल में रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इसमें विश्वविद्यालयों के अलावा आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी समेत देशभर से करीब 428 संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉ. जाकिर हुसैन लाइब्रेरी के तहत उपलब्ध किताबों समेत अन्य जानकारियों को इस पोर्टल में साझा किया गया है। कुलपति प्रो. तलत अहमद के मुताबिक, अब छात्रों को विभिन्न प्रकार की किताबों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा, बल्कि डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से वे सीधे पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि  डिजिटल लाइब्रेरी के पोर्टल में फिलहाल साढ़े 15 लाख किताबें उपलब्ध ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इस पोर्टल पर उपलब्ध दो लाख आडियो किताब आम लोग भी पढ़ सकते हैं। जबकि अन्य किताबें शिक्षण संस्थानों से पोर्टल में रजिस्टर्ड छात्रों के लिए ही हैं।


इस डिजिटल लाइब्रेरी की देखरेख की जिम्मेदारी आईआईटी खड़गपुर को दी गई है। फिलहाल इसमें 106 लाइब्रेरी भी जुड़ी हैं। यहां पर आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, जेएनयू, डीयू, जामिया, एनसीईआरटी, सीएसआईआर आदि की किताबें भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed