{"_id":"5c42e328bdec2205dc400e24","slug":"jamia-millia-islamia-university-will-train-class-9-10-student-of-radio-technique","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्रों को रेडियो की ट्रेनिंग देगा जामिया, नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्र होंगे शामिल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूली छात्रों को रेडियो की ट्रेनिंग देगा जामिया, नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्र होंगे शामिल
Sat, 19 Jan 2019 02:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Jan 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया अब स्कूली छात्रों को रेडियो प्रोडक्शन तकनीक की ट्रेनिंग भी देगा। जामिया कम्यूनिटी रेडियो में स्कूली छात्रों को इसी सत्र से ट्रेनिंग देने का काम शुरू होगा। इस ट्रेनिंग के तहत नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्रों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, स्कूली छात्रों को ट्रेनिंग देने के लिए 19 जनवरी से वर्कशाप भी आयोजित की जाएगी। वन वर्ल्ड रेडियो के डायरेक्टर विजय पार्थो वर्कशॉप का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान रेडियो जगत की जानी-मानी हस्तियों से छात्रों को मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इस दौरान छात्रों को रेडियो स्टेशन की कार्यप्रणाली, रेडियो स्क्रिप्ट राइटिंग और रेडियो प्रोडक्शन तकनीक की बारीकियों को समझाया जाएगा। आकाशवाणी के ईएसडी मोबीन अहमद खान, क्रिएटिव डायरेक्टर जयश्री और डॉ. शकील अख्तर (प्रोड्यूसर, जामिया कम्यूनिटी रेडियो) इस वर्कशॉप को चलाएंगे।
विज्ञापन
जामिया के दो छात्रों को स्कॉलरशिप देगी सरकार
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दो छात्रों को दिल्ली सरकार स्कॉलरशिप देगी। विश्वविद्यालय से एक्टिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले छात्रों शिवानी पांडेय और फिरोज अब्बासी को साहित्य कला परिषद की ओर से रंगमंच में एडवांस प्रशिक्षण के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। दिल्ली सरकार की इस सांस्कृतिक शाखा द्वारा एक्टिंग और कला की अन्य विधाओं में एडवांस ट्रेनिंग के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है। इस एडवांस ट्रेनिंग की फीस सहित सारा खर्च साहित्य कला परिषद उठाएगी।