फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jamia millia islamia university give relaxation to student in covid 19 pandemic allow to submit fees in 2 installment

जामियाः कोविड-19 में छात्रों को दी बड़ी राहत, दो किश्तों में जमा करवाएं फीस 

Sat, 28 Nov 2020 11:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 28 Nov 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
jamia millia islamia university give relaxation to student in covid 19 pandemic allow to submit fees in 2 installment
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी - फोटो : FILE PHOTO

कोविड-19 महामारी के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय और स्कूल के छात्र वार्षिक और सेमेस्टर फीस दो किश्तों में दे सकते हैं। हालांकि फीस की दोनों किश्तें उन्हें एडमिट कार्ड जारी होने से  पहले जमा करवानी अनिवार्य होगी।

विज्ञापन


जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन के मुताबिक, कोरोना कॉल में अभिभावकों को एक साथ फीस जमा करने में दिक्कत है। अभिभावकों की इसी दिक्कत को देखते हुए छात्रों को एक साथ फीस जमा करवाने की बजाय दो किश्तों में  देने का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा छात्रों को अन्य कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन


यदि किसी छात्र के घर में फीस जमा करने में दिक्कत होगी तो उसका भी समाधान निकाला जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मकसद है कि कोरोना काल में आर्थिक तंगी के चलते किसी भी छात्र की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी छात्र को आर्थिक तंगी की दिक्कत होगी तो वह विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर अपनी बात रख सकता है। यह सुविधा जामिया विश्वविद्यालय, जामिया के सभी स्कूलों के छात्रों को दी जा रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फीस आदि के चलते परेशान न हो, दिक्कत होने पर स्कूल और विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed