फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jamia millia islamia is first college to start bsc aeronautics course with pawan hans limited

ऐरोनॉटिक्स कोर्स में दाखिला चाहने वालों के लिए खुशखबरी, जामिया कराएगा BSc ऐरोनॉटिक्स कोर्स

Fri, 28 Jul 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Jul 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
jamia millia islamia is first college to start bsc aeronautics course with pawan hans limited
- फोटो : अमर उजाला

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय हेलीकॉप्टर कंपनी पवन हंस लिमिटेड के साथ मिलकर एक नया कोर्स बीएससी ऐरोनॉटिक्स शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


जामिया ऐसा पहला विश्वविद्यालय होगा जो कि पवन हंस लिमिटेड (मिनी रत्न पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग) के सहयोग से तीन वर्षीय बीएससी डिग्री देगा। इसके लिए जामिया ने पवन हंस के साथ एक शैक्षणिक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कोर्स में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


जामिया मिलिया इस्लामिया के रजिस्ट्रार ए.पी सिद्दकी और पवन हंस लिमिटेड (पीएचएल) के कार्यकारी निदेशक टी.श्रीधर (एचआर एंड एडमिन) ने कुलपति प्रो. तलत अहमद और पीएचएल के मैनेजिंग डायेक्टर व चेयरमैन डॉ बी.पी. शर्मा के सामने बृहस्पतिवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नया कोर्स एक ड्यूल डिग्री कोर्स होगा जिसमें स्नातक की डिग्री जामिया की ओर से दी जाएगी और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग में प्रमाण पत्र देगा।

प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पीएचएल देगा

jamia millia islamia is first college to start bsc aeronautics course with pawan hans limited

कोर्स का थ्योरी पार्ट जामिया के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से कराया जाएगा जबकि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पीएचएल देगा। इसके लिए वह छात्र व छात्राएं आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने गणित व साइंस विषय के साथ बारहवीं की पढ़ाई पूरी की होगी।

जामिया के नियमों के अनुसार विश्वविद्यालय की ओर से दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जामिया के वीसी प्रो अहमद ने कहा कि नागरिक उड्डयन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। यह पाठ्यक्रम न केवल देश के भीतर बल्कि विश्व स्तर पर भी प्रशिक्षत कर्मियों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा।

डॉ शर्मा ने कहा कि भारत के बेड़े में 380 एयरक्रॉफ्ट व 280 हेलीकॉप्टर है। आगामी चार-पांच सालों में 500 एयरक्रॉफ्ट और शामिल होंगे। इस कारण बड़ी संख्या में प्रशिक्षित इंजीनियरों व कर्मियों की आवश्यकता होगी। पहले छात्र एयरकॉफ्ट मेंटेनेंस में प्रमाणपत्र पाने के लिए तीन साल खर्च करते थे, लेकिन इस कोर्स से उन्हें स्नातक की डिग्री प्राप्त होगी।

एमओयू के अनुसार दोनों पक्ष बीएससी विमानन में कोर्स शुरूकरने की संभावना तलाशने के लिए सहमत हुए हैं। इस कोर्स की पढ़ाई करनेे के लिए जामिया कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए शैक्षणिक लोन भी उपलब्ध कराएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed