{"_id":"595a62524f1c1ba7678b48a6","slug":"jamia-millia-islamia-declared-result-of-b-tech-in-record-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया मिलिया इस्लामिया ने रिकॉर्ड समय में घोषित किए बीटेक के रिजल्ट ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जामिया मिलिया इस्लामिया ने रिकॉर्ड समय में घोषित किए बीटेक के रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने बीटेक फाइनल सेमेस्टर की सभी शाखाओं के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित कर दिए हैं। इस कारण अब विद्यार्थियों का भारत या विदेश के अन्य शैक्षिक संस्थानों में दाखिला लेना या नौकरी पाना आसान हो गया है।
विज्ञापन
दरअसल परिणाम घोषित करने के लिए जामिया के परीक्षा विभाग ने नई स्वचालन व्यवस्था लागू की थी। इस कारण ही नतीजे रिकॉर्ड समय में घोषित किए जा सके।
विज्ञापन
दरअसल बी.टेक फाइनल की परीक्षाएं 8 जून को हुई थी और 22 जून 2017 को परिणाम घोषित किए गए। जामिया परीक्षा विभाग कार्यालय के मुताबिक ऐसा उसके द्वारा नयी स्वचलन प्रणाली अपनाने से संभव हो सका है।
विज्ञापन
बीते साल यह परिणाम काफी देर से जारी किए गए थे। क्योंकि हाथ से अंक तालिका तैयार की जाती थी। अंक तालिका की स्वचलन व्यवस्था अपनाने से विद्यार्थियों को अंक तालिका को ऑनलाइन जारी करने में भी आसानी हुई।
जामिया के वाइस चांसलर प्रो तलत अहमद ने रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी करने पर खुशी जाहिर की है। परीक्षा विभाग अन्य परीक्षाओं के नतीजों को भी जल्द घोषित करने के लिए दिन रात काम कर रहा है।