फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jamia milia islamia got university of the nation award

जामिया को मिला यूनिवर्सिटी ऑफ द नेशन अवार्ड

Tue, 19 Dec 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Dec 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
jamia milia islamia got university of the nation award
jamia - फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया को यूनिवर्सिटी ऑफ द नेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में जामिया के रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी (आईपीएस) ने जामिया की तरफ से ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्राप्त किया।

विज्ञापन


जामिया को यह सम्मान सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीच अपना अलग मुकाम बनाने के लिए दिया गया है। इंडियन ब्रेव हर्ट्स संस्था द्वारा आयोजिय नेशनल गौरव अवार्ड 2017 में यूनिवर्सिटी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने के लिए जामिया को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


जामिया की तरफ से पुरस्कार लेने के लिए रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी के अलावा प्रोफेसर वाहजुद्दीन अल्वी, डीन मानविकी एवं भाषा संकाय, अध्यापक और छात्र भी पहुंचे थे। इस मौके पर सिद्दीकी ने कहा कि जामिया को ये अवार्ड तमाम यूनिवर्सिटी के बीच राष्ट्र निर्माण और विभिन्न संस्कृतियों को एक साथ लेकर चलने की अपनी विशिष्ट पहचान के लिए मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामिया को यह पुरस्कार केवल शैक्षणिक गतिविधियों के लिए ही नहीं बल्कि सामाजिक एकरूपता और राष्ट्रीय एकता में अभिन्न योगदान के लिए भी मिला है। यूनिवर्सिटी कैटिगरी में जामिया को चुना जाना गौरव की बात है।


इंडियन ब्रेव हर्ट्स पिछले कई वर्षों से अलग-अलग क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित करती है। जामिया से पहले यह सम्मान कुछ और श्रेष्ठ सेंट्रल यूनिवर्सिटी को मिल चुका है। पिछले दिनों ही जामिया के कुलपति प्रोफेसर तलत अहमद को मोस्ट एमिनेंट वाईस चांसलर के सम्मान से भी नावाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed